किशोर ने पहले दिन आधा दर्जन गांवों में किया जन संवाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 28 जून 2020

नई टिहरी: आज रविवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपने निवास स्थान ग्राम पाली से मां राजराजेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना कर “जन संवाद” कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पहले दिन लगभग आधा दर्जन गांवों में लोगों से संवाद किया।

उपाध्याय ने बताया कि इस कोरोना काल की परिस्थितियों में उत्तराखंड के दुरुस्त गावों पर फोकस करना अत्यंत अत्यावश्यक हो गया है। मजबूरी के पलायन और मजबूरी की घर वापसी ने उत्तराखंडी युवाओं के सामने विकट स्थिति पैदा कर दी है, युवाओं के सामने ही नहीं, बल्कि गाँवों के सामने भी। देवभूमि में अचानक आत्म-हत्याओं की प्रवृति बढ़ रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलें, प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मिले तथा जिन प्रवासी भाई जिनकी नौकरियां छूट गई हैं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाय।

किशोर ने सोशलडिस्टनसिंग के साथ रविवार को ग्राम पाली, दपोली, अंजनीसैण, लामरीधार, जाखणीधार आदि कस्बों में जन संवाद किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!