टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा सभी गांव होंगे सेनेटाइज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जाखणीधार ब्लाॅक की कई ग्राम पंचायतों को बांटी स्प्रे मशीन व हाईपोक्लोराइड 

गढ़ निनाद न्यूज़* 1 जून 2020

नई टिहरी: टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने विकास खण्ड जाखणीधार की चार दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में स्प्रे मशीन, सोडियम हाईपोक्लोराइड आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि अब हर गांव सेनेटाइज़ होगा।

नेगी ने जाखणीधार विकास खण्ड की 51 ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से 96 सेनिटाइजर स्प्रे मशीन एवं 960 लीटर सोडियम हाईपो क्लोराइड का वितरण कर सराहनीय कार्य किया है।

विधायक ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सोशलडिस्टनसिंग और लॉक डाउन के नियमों का पालन करना जरूरी है। नेगी ने कहा कि विकास खण्ड के सभी गांवों एवं क्वारंटाइन सेंटरों को सेनिटाइज किया जाएगा। अब कोई भी गांव बिना सेनेटाइजेशन के नहीं रहेगा। सभी ग्राम पंचायतों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार जताया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!