कार दुर्घटना में दो की मौत दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 22 जून 2020

देवप्रयाग: ऋषिकेश देवप्रयाग मोटर मार्ग पर तहसील पावकी देवी क्षेत्रान्तर्गत कौडियाला से दो किमी. पहले, एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई एवं दो घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार कार संख्या UK08-AL5649  देवप्रयाग से हरिद्वार जाते समय लगभग 03:20 बजे अनियंत्रित हो कर सड़क से 150 मी0 गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में चार लोग सवार थे। दो लोगों की घटना स्थल पर ही मोत हो गयी, जबकि दो घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को SDRF एवम पुलिस चौकी व्यासी के सँयुक्त रेस्कयू ऑपरेशन के माध्यम से निकाल कर 108 वाहन के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया ।

मृतकों में प्रदीप कुमार पुत्र वीर सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार(चालक) तथा सरल पुत्र रजु निवासी टिपडी हरिद्वार, उम्र 17 वर्ष शामिल हैं जबकि ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार व जतिन पुत्र सन्दीप कुमार, उम्र -17 वर्ष निवासी उपरोक्त को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। 

एस डी आर एफ टीम में एस आई कवीन्द्र सजवाण, सुरेश, सुमित तोमर, नीरज खंडूरी, दीपक बवाड़ी, कबेन्द्र, सुमित नेगी व मातबर शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!