Breaking: पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, 2 की मौत तीन घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 जुलाई 2020

उत्तरकाशी/पुरोला: उत्तरकाशी जिले के पुरोला- नौगांव मोटर मार्ग पर हुडोली के पास एक कार दुर्घटना में दो की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गये । घायलों को आपातकालीन सीएचसी पुरोला लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की  टीम घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई1 से निकाला गया।

सूत्रों के अनुसार पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग हुडोली के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गये। 

दुर्घटना में सुनील कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह 28 ग्राम करड़ा व धीरज पुत्र भादरू 35 की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि नीरज पुत्र राम कृष्ण, विपिन भंडारी पुत्र राजेंद्र सिंह व आनंद पुत्र स्वर्गीय युद्धवीर सिंह घायल हो गए सभी करडा गांव के रहने हैं । घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से करड़ा गांव में मातम है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!