708 ग्राम चरस के साथ उत्तरकाशी के दो युवक गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 नवंबर। टिहरी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 708 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत करीब 1 लाख 77 हजार रुपये आंकी है। दोनों आरोपी उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक नवंबर को कैम्पटी पुलिस ने चौकी नैनबाग क्षेत्र के सिलासु पुल के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश चौहान पुत्र शैलेंद्र सिंह और राजमोहन पुत्र शूरवीर सिंह, निवासी ग्राम देवजानी, थाना मोरी, जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली कैम्पटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अकबर अली तथा कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और अंकित रावत शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आमजन से नशा तस्करी से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को देने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!