चमोली में 82 संक्रमित व्यक्तियों में से 76 लोग स्वस्थ्य हो कर लौट चुके हैं घर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 20 जुलाई 2020

चमोली: जिले में अभी तक 3861 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा चुके है, जिसमें से 3573 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 82 सैंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जबकि 88 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 82 संक्रमित व्यक्तियों में से 76 लोग स्वस्थ्य हो कर घर लौट चुके है।

कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 104 प्रवासी अभी फेसलिटी क्वारेन्टाइन में चल रहे है। मेडिकल टीम फेसलिटी क्वारंन्टीन में ठहराए गए लोगों की प्रतिदिन जाॅच कर रही है। 

इसके अलावा 988 प्रवासी अभी होम क्वारंन्टीन में चल रहे है। होम क्वारंन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने रविवार को 05 गांव में घर-घर जाकर होम क्वारेंटीन में रह रहे 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!