मलेथा में रेलवे परियोजना कामगार यूनियन का गठन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 26 जुलाई 2020

नई टिहरी: वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मारक पार्क मलेथा में आज रेलवे परियोजना के शोषित कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गयी। 

वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी रेलवे परियोजना कामगार संगठन मलेथा, टिहरी गढ़वाल के संरक्षक गणेश भट्ट ने बताया कि संगठन ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक रेलवे परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। 

उन्होंने बताया कि मलेथा, लक्ष्मोली और रानिहाट रेलवे परियोजना के वर्कर बैठक में शामिल रहे। इस मौके पर 10 सदस्यीय कोर कमेटी का भी गठन किया गया है। कहा कि

संगठन साप्ताहिक अवकाश, ओवरटाइम पर दुगुना भुगतान, समान पद पर समान वेतन, मेडिकल सुविधा, ESI और फंड आदि मांगो की लड़ाई लड़ेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!