Ad image

वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने डीएम से शिष्टाचार भेंट कर गिनाई समस्याएं

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 27 जुलाई 2020

नई टिहरी: आज सोमवार को जिले के कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंटकर समस्याओं से अवगत कराया। इस भेंट के बहाने कांग्रेसजनों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा शासन में उनके कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने को लेकर रोष जताना था। 

सोमवार को जिलेभर से आये कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से संबधिंत पत्र सौंपे। डीएम ने अपने दफ्तर के बरामदे में कांग्रेसियों की समस्याएं सुनी और भरोसा दिलाया कि न्यायोचित मांगो पर कार्यवाही होगी।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कोरोना काल में टिहरी जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों को लौटे हैं, लेकिन सरकार ने उनके लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में प्रवासियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा सत्ता बदलती रहती है, प्रशासन को बिना सरकार के दबाव में आए सभी के कार्यों को निष्पक्ष भाव से करना चाहिए। 

प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार ने प्रवासियों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जो योजना चलाई है उनका उनको सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैंक स्वरोजगार के लिए लोन देने में आनाकानी करने में लगे है। उन्होंने कोरोना काल में वापस लौटे प्रवासियों के लिए रोजगार की बेहतर योजना बनाने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने गांव लौटे प्रवासियों के मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड बनाने, स्वरोजगार के लोन की प्रक्रिया को सरल बनाने सहित कई समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। विभिन्न क्षेत्रों से आए जन प्रतिनिधियों ने अपने मांग पत्र भी डीएम को सौंपे। 

कतिपय नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के काम हो रहे हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो गलत है। जिलाधिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक विक्रम नेगी, भीमलाल आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अबिंका सजवाण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, प्रताप नगर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, याकूब सिद्धिकी, दर्शनी रावत, मुर्शरफ अली, प्रवीन भंडारी, नवीन सेमवाल, विक्रम पंवार, कुशलानंद भट्ट, आशा रावत, कुलदीप पंवार, राजेंद्र डोभाल, आंनद सिंह बेलवाल, ममता उनियाल, लखपति पोखरियाल, पंकज रतूड़ी, सतीश चमोली, शक्ति जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!