Ad image

डोबरा-चांठी पुल लोकार्पण: प्रतापनगर की जनता से ज्यादा खुशी मुझे-त्रिवेन्द्र

Govind Pundir
6 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सीएम ने 4 अरब 73 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास एवम लोकार्पण

*गोविन्द पुण्डीर*

गढ़ निनाद समाचार* 8 अक्टूबर 2020

डोबरा-चांठी/नई टिहरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने आज टिहरी जिले के डोबरा चांठी पहुंच कर बहुप्रतीक्षित पुल को जनता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद ही सही आज प्रतापनगर की जनता को डोबरा चांठी पुल उनको समर्पित करते हुए उन्हें अपार हर्ष हो रहा है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रतापनगर और गाजणा की लगभग 2 लाख की जनसंख्या का करीब डेढ़ दशक पुराना सपना पूरा हो गया है। अब जिला मुख्यालय नई टिहरी और प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए सफर आसान और सुगम हो जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने कुल (47308.56) चार अरब तियात्तर करोड़ आठ लाख छप्पन हज़ार की कुल 60 योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। जिसमें (37083) तीन अरब सात करोड़ तिरासी लाख लागत की 30 योजनाओं का लोकार्पण व (10225) एक अरब दो करोड़ पच्चीस लाख की 30 योजनाओं का  शिलान्यास किया। 

लोकार्पण में 9 योजनाएं लोनिवि, 7 पीएम जीएसवाई, 10 शिक्षा विभाग, 2 पर्यटन एवं 1-1आयुर्वेदिक व क्रीड़ा विभाग से संबंधित है। शिलान्यास योजनाओ में 7 लोनिवि, 20 पीएमजीएसवाई, 1 पर्यटन, 1 शिक्षा व 1 उद्यान विभाग से संबंधित है। मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कालेज माजफ के प्रान्तीकरण की भी घोषणा की।

लगभग 14 वर्ष के अंतराल में 295.92 लाख रुपए की लागत से बने 725 मीटर लंबे बहुप्रतीक्षित डोबरा-चांठी पुल देश का सबसे लंबा भारी वाहन झूला सेतु है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रतापनगर के लिए जितनी खुशी है उससे कहीं ज्यादा मेरे लिए भी है । कहा जब कण्डल गांव डूब रहा था मैं उस दिन वहीं था। लोगों की आँखों मे पानी था, किसी भी संवेदनशील व्यक्ति के लिए वह पल कैसा होगा विचार कीजिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रताप नगर की जनता ने देश हित में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सिंचाई की उपलब्धता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो सकी है। उन्होंने प्रताप नगर की जनता से पुल निर्माण में देरी के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने एकमुश्त 88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्यों में गति लाई है जिस कारण पुल का निर्माण समय से पूरा हो पाया है।  

उन्होंने कहा कि आज प्रताप नगर की जनता के लिए विकास का दरवाजा खुल चुका है। वही यह पुल क्षेत्रीय जनता एवं आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि का स्रोत बनेगा। कहा कि 42 किलोमीटर लंबी टिहरी झील पूरी दुनिया को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। डोबरा- चांठी पुल के बनने से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।  जिससे क्षेत्र में जनता की आर्थिकी में भी सुधार होगा वहीं आवागमन में समय और धन की भी बचत होगी। कहा हमने टिहरी में फ़िल्म की शूटिंग करवाई। 13 जिले 13 डेस्टिनेशन्स के तहत सरकार काम कर रही है। कहा सरकार जीरो टॉलरेंस पर सरकार काम रही है। हम सबको भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ने को आगे आना होगा। यह लड़ाई जारी रहेगी। 

सीएम ने कहा कि राज्य के विकास की जो हमारी प्राथमिकता है उस पर काम कर रहे हैं। डॉक्टरों, नर्सों की भर्ती हो रही है। अटल आयुष्मान कार्ड पूरे देश मे लागू है। 13 जिलों में स्वास्थय सेवाएं सुचारू हैं। हम किसानों को सस्ता लोन दे रहे हैं। महिला समूहों को सरकार मदद कर रही है, मार्केटिंग की सुविधा दे रहे हैं। 6 करोड़ का रोजगार पिचले 6,7 महीनों ने बहिनों ने किया है। पिरूल हम खरीद रहे हैं। 27 प्रतिशत क्षेत्र में पिरूल है। सोलर प्लांट लगाकर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

कहा हम कोविड के दौर से गुजर रहे हैं। बीमारी किसी को नहीं पहचानती है। अभी बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बीमारी गयी नहीं है। उसका वैक्सीन कब तक आएगा किसको पहले दिया जाएगा विचार किया जाना है। फूल मालाओं का चलन कम कीजिए। सोशलडिस्टेंसिग का ख्याल रखें बीमारी से बचें।

कार्यक्रम में के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार चाहती तो यह पुल कब का बन गया होता। कहा कि अब पुल बनने से क्षेत्र का विकास होगा। पर्यटन के विश्व मानचित्र पर टिहरी का बम अंकित होगा।

विधायक प्रतापनगर विजय पंवार ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एकमुश्त धनराशि जारी कर पुल का काम जल्दी पूरा कर क्षेत्र की जनता को सौगात दी है।

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक विजय सिंह पंवार, धन सिंग नेगी, शक्ति लाल शाह, राज्यंमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, रोशन लाल सेमवाल, महावीर रांगड़, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रतापनगर प्रदीप रमोला, भिलंगना बसुमती घनाता, थौलधार प्रभा बिष्ट के अलावा अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!