Ad image

कार दुर्घटना में दो की मौत एक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 7 जुलाई 2020

नई टिहरी: आज मंगलवार की सुबह घनसाली थानांतर्गत मूलगढ़-ठेला थार्ती मोटर मार्ग पर डांगी के समीप एक  मारुति एक्सप्रेसो कार (apply for नंबर) सड़क के 30 फुट लगभग नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है। घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

इस दुर्घटना में कार चालक कनक पाल सिंह बंगारी पुत्र सत्य सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी क्विडांग, पट्टी नैलचामी, थाना घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल घायल हो गए। जबकि श्रीमती सुमति देवी पत्नी कनक पाल सिंह बंगारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी क्विडांग, पट्टी नैलचामी, थाना घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

जबकि सड़क पर पैदल चल रहे कमल सिंह उम्र 78 वर्ष, निवासी क्विडांग, पट्टी नैलचामी, थाना घनसाली  टक्कर लगने से घायल हो गए है। कमल सिंह ने पिलखी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।दोन

एक घायल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में उपचार चल रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!