Ad image

विधायक नेगी ने जन समस्याओं के निराकरण के लिए चम्बा में खोला कार्यालय

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 7 जुलाई 2020

नई टिहरी: सोमवार को विधायक धन सिंह नेगी ने जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए चंबा में कार्यालय खोला। विधायक नेगी और पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। साथ ही पार्टी के संस्थापक जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन का सम्मान कर आर्शीवाद लिया। 

विधायक नेगी ने साढ़े तीन साल में किए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए काम करें। कहा कि कार्यालय खोलने का उद्देश्य जनता की समस्याओं चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। सप्ताह में वह स्वयं दो दिन कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनेंगे। जबकि कार्यालय प्रत्येक दिन खुला रहेगा। 

इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, चंबा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, जाखणीधार सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र धनोला, विमला खंणका, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी, बीसूका के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, कशीशराम थपलियाल, हरी प्रसाद सकलानी, बुद्धि सिंह पुंडीर, सुधीर बहुगुणा, सुशील बहुगुणा, बेबी असवाल, सोबनी धनोला, मनोज नकोटी, गीता नेगी, कृष्णा कोठारी, रविंद्र सेमवाल, मानेंद्र बिष्ट, उदय रावत, विजय कठैत, विक्रम कठैत, राजपाल मियां आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!