कांग्रेस जनों ने विधायक दुष्कर्म प्रकरण की जांच न होने पर सरकार का पुतला फूंका

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 22 अगस्त 2020

नई टिहरी। द्वाराहाट विधायक दुष्कर्म प्रकरण को लेकर आज शनिवार को नई टिहरी में कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए आज प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।

इस मौके पर शहर अघ्यक्ष नौडियाल ने कहा कि द्वाराहाट विधायक प्रकरण में पुलिस प्रशासन पूरी तरह राज्य सरकार के दबाव में काम कर रहा है, इसीलिए अभी तक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 

नौडियाल ने कहा कि भाजपा का कार्य बलात्कारियों को बचाने एवं उनके पक्ष में खड़े रहने का ही रहा है। उन्नाव से लेकर कठुआ तक बीजेपी के लोग बलात्कारियों के पक्ष में खड़े दिखाई देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित करने वाले ऐसे कार्यों पर सरकार को सख्त रवैया अपनाना चाहिए। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार पर भी महिला उत्पीड़न के आरोप लगे हैं जिसके बाद से संजय कुमार मुख्यधारा से गायब हैं।

युवा नेता लखबीर चौहान कहा कि जब पीड़ित महिला अपने पुत्र के डीएनए की जांच विधायक के डीएनए से करवाने की मांग कर रही है तो सरकार को डीएनए जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देना चाहिए।

Nsui के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट ने कहा कि यदि मातृशक्ति का अपमान करने वाले विधायक पर शीघ्र ही कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर त्रिवेन्द्र सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

पुतला दहन में उपरोक्त के अलावा शाद हसन, किशोर सिंह मंद्रवाल, सोबन कुमाई , उमेश जुयाल, नवीन चौहान,नरेश कुमार आदि मौजूद

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!