जिलाधिकारी ने किया सौंग बांध क्षेत्र का निरीक्षण, प्रभावितों के लिए नीति के अनुरूप होगी कार्यवाही

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 31 अगस्त 2020।

नई टिहरी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने विगत दिवस जौनपुर विकास खंड के अंर्तगत सौंग बांध क्षेत्र का दौरा किया। 

इस दौरान उन्होंने ठंडा पानी से रगड़ गांव तक लगभग 4 किलोमीटर का रास्ता क्षत्रिग्रस्त होने के कारण पैदल ही तय किया। उन्होंने सौंग बढ़ से प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि प्रभावितों के लिए सरकार जो भी नीति निर्धारित करेगी उसके अनुरूप ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

क्षेत्रवासियों ने सौंग बांध परियोजना के तहत प्रभावित गांवो को भूमि के बदले भूमि दिए जाने, सर्किल रेट बढ़ाने, सौंदणा में नदी पर पुल बनाने, मटियान गांव से कुंड सकलाना व दुबड़ा से रगड़गांव पीएमजीएसवाई सड़क को लिंक करते हुए सैरा व ऐरल गांव को इनसे जोड़ने जैसे प्रकरण जिलाधिकारी के सम्मुख रखे। जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि सौंग बांध परियोजना में विस्थापन को लेकर जो भी नीति बनाई या निर्धारित की जाएगी। उस नीति के तहत कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा जिन प्रकरणों का निस्तारण शासन स्तर से होना प्रतीत होगा ऐसे प्रकरणों को शासन को प्रेषित किया जाएगा। वहीं ठंडा पानी से रगड़गांव तक क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को प्राथमिकता से सुचारू करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर उपजिलाधिकारी धनोल्टी रविन्द्र ज्वांठा, प्रधान ग्राम सभा सैरा अनिल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रागड़गांव, गुडसाल व सौंदणा के अलावा सौंग बांध परियोजना से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!