05 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है।

उपरोक्त आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष छाम के नेतृत्व में आज छाम पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति राजेश उम्र 33 वर्ष पुत्र बुडिया लाल निवासी ग्राम डडोली तहसील कण्डीसौड थाना छाम, टिहरी गढवाल को मोरियाणा रोड़ क्यारी चापड़ा तिहारा से 05 लीटर कच्ची शराब अवैध के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जिसके सम्बन्ध में थाना छाम पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 60(1) आबकारी अधि0 बनाम राजेश पंजीकृत किया गया है। टीम में अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह नेगी थाना छाम कानि0 परमेश थाना छाम ,कानि अमरेश थाना छाम शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!