Ad image

चार सितंबर को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट: डीएम ने की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 31 अगस्त,2020।

चमोली। पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट चार सिंतबर को सुबह दस बजे श्रद्वालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसको लेकर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं से जुडे़ कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। कहा कि हेमकुंड साहिब के कपाट चार सिंतबर को सुबह दस बजे श्रद्वालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा लगभग एक महीने और 5 दिनों तक चलेगी। 

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस बार हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्वालु को 72 घंटे पहले कोविड का पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। ट्रू नाॅट और एन्टिजन टेस्ट की रिपोर्ट किसी भी दशा मान्य नही होगी। पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही यात्रा की इजाजत रहेगी और एक दिन में अधिकतम 200 श्रद्वालुओं को ही अनुमति दी जाएगी। 

इस बार यात्रा मार्ग पर घोडे-खच्चर की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने गुरूद्वारा प्रबंधक को बाहर से आने वाले उम्र दराज श्रद्वालुओं को यात्रा पर न आने की सलाह अवश्य देने को कहा ताकि यात्रा के दौरान कोई समस्या न आए।यात्रा के दौरान गुरूद्वारों में शारीरिक दूरी, मास्क पहनना एवं कोविड के सभी नियमों का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा। 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुरूद्वारा प्रबंधन समिति को इस बार यात्रा की गाइड लाईन का व्यापक प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया। ताकि जानकारी के अभाव में किसी को भी कोई परेशानी न रहे। 

हेमकुण्ड की सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए जिलाधिकारी ने संबधित विभागों को यात्रामार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को तत्काल बहाल करने निर्देश दिए। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, एसडीएम अनिल कुमार चनियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएस राणा, गुरूद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह सहित सड़क, विद्युत, पेयजल, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!