फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश, टिहरी के 10 गांव स्वैच्छिक चकबंदी योजना में होंगे चयनित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 जून। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने गुरुवार को फार्मर रजिस्ट्री एवं स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टेक योजना के तहत जनपद में अब तक 33,042 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि कॉमन सर्विस सेंटरों और विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने जानकारी दी कि कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं राजस्व विभाग के संयुक्त सहयोग से जनपदभर में फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में शिविरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे निकटवर्ती कॉमन सर्विस सेंटर अथवा पंजीकरण शिविरों में पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।
बैठक में स्वैच्छिक चकबंदी योजना की भी समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को योजना के प्रावधानों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जनपद के 10 गांवों को स्वैच्छिक चकबंदी नीति के अंतर्गत चयनित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी, सभी तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!