सिरमौर में निजी बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, 2 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 अगस्त 2020

नाहन:‌ हिमांचल के सिरमौर में निजी बस खाई में गिरने से ड्राइवर की मौत हो गयी तथा दो घायल हो गए। बस नाहन से बरोग बनेड़ी जा रही थी और धारटीधार के पास बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला और अन्य शख्स को नाहन अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार कल गुरुवार शाम छह बजे के करीब यह हादसा हुआ। नाहन के बिरला के समीप निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर कीचड़ होने से बस स्लिप हो गयी और खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए और नाहन मेडिकल कॉलेज से दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि बस में केवल तीन ही लोग सवार थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!