Ad image

यूपी व उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के पदाधिकारियों की हरिद्वार में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली 27 नवम्बर (लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट)। धर्मनगरी हरिद्वार में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड  कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें दोनों राज्यों के कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत वार्ता हुई।

इस बात की जानकारी उत्तराखंड मिनिस्टर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केशव गैरोला ने बैठक से लौटने के पश्चात एक भेंट में दी। कहा कि बैठक में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड  के विभिन्न  शासनादेशों  में  समन्वय  के अनुसार प्रांतीय मांगों के  निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश  कलेक्ट्रेट  मिनिस्ट्रियल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष  श्री सुशील त्रिपाठी द्वारा ऑल इंडिया कलेक्ट्रेट  मिनिस्ट्रियल संगठन के गठन हेतु दिल्ली में नियत बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी को उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किए जाने हेतु आमंत्रित किया गया है। 

बैठक में दोनों प्रांतों के प्रतिनिधि मण्डल के बीच कलेक्ट्रेट के पुनर्गठन  हेतु चल रही वर्तमान प्रक्रिया पर भी मंथन किया गया और कलेक्ट्रेट को विशेष विभाग का दर्जा दिए जाने की मांग को दोनों प्रांतों के प्रतिनिधियों ने जायज बताया। 

बैठक में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी,  प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा , प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्री अजीत उपाध्याय,एवं प्रांतीय प्रवक्ता सुश्री नीरू सिंह उपस्थित रहे। 

जबकि  उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ से शिष्टाचार भेंट में श्री केशव गैरोला प्रांतीय अध्यक्ष.  नवल किशोर शर्मा, प्रांतीय महामंत्री, नवीन मोहन शर्मा जिला अध्यक्ष हरिद्वार तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री खत्री आदि प्रतिनिधि मण्डल के साथ उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!