स्व इंद्रमणि बड़ोनी की पुण्यतिथि पर गोष्ठि आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 18 अगस्त 2020

नई टिहरी: आज मंगलवार को नई टिहरी प्रेस क्लब में स्व इंद्रमणि बड़ोनी की पुण्यतिथि पर एक गोष्ठि आयोजित की गई। जिसमें स्व बड़ोनी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन स्व इंद्रमणि बड़ोनी स्मृति मंच टिहरी गढ़वाल की ओर से किया गया। मंच के अध्यक्ष लोकानन्द डंगवाल ने विस्तृत रूप से स्व बड़ोनी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज यदि बड़ोनी जी जिंदा होते तो उत्तराखंड प्रदेश की स्थिति कुछ अलग होती। उन्होंने उनके संघर्षों को याद किया।

इस अवसर पर विक्रम विष्ट ने कहा कि बडोंनी जी के सपनों का उत्तराखंड राज्य बनाने की लड़ाई अभी शेष है। इसके लिए संघर्ष में नई पीढ़ी की साथ लेकर चलने की जरूरत है । हम इस लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाएंगे। 

इस मौके पर उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवम स्वतंत्र पत्रकार विक्रम सिंह बिष्ट , मंच के अध्यक्ष लोकानन्द डंगवाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, खेम सिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!