Ad image

गुलदार एक और शिकारी 8 ! ये कैसा इंसाफ़ है कालिया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 18 अगस्त 2020

कीर्तिनगर: कीर्तिनगर विकास खण्ड के मलेथा क्षेत्र में आदमखोर गुलदार ने विगत दिनों घर के बरामदे में सो रही बालिका को अपना निशाना बनाया था। फिर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मलेथा इंटर कॉलेज में झंडा रोहण के दौरान दिन दोपहर कालेज में आकर हमला किया गया। निरन्तर हमलों के बाद से क्षेत्र में दहशत है। 

सामाजिक कार्यकर्ता एवम युवा उक्रांद नेता गणेश भट्ट ने वन मंत्री हरक सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर तत्काल गुलदार को मारने की मांग की है। प्रशासन पर दबाव बनाने के बाद से क्षेत्र में प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुक़िल और लखपत रावत समेत 8 शूटर मलेथा के जंगलों को छान रहे हैं मगर अभी तक गुलदार उनके कब्जे में नहीं आया है। 

टीम का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ गुलदार मारना होता वे अब तक 10 गुलदार मार के दिखा देते, असली मकसद आदमखोर गुलदार की पहचान कर क्षेत्र को बाघ के आतंक से मुक्त करना है। शिकारी दल का अभियान जारी है और उनके उत्साह बर्धन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट टीम के साथ गश्त पर हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!