Ad image

रोजगार को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना सोशल डिस्टेंस का रखा ध्यान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 सितम्बर 2020

नई टिहरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को नई टिहरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुमन पार्क में सांकेतिक धरना देते हुए राज्य सरकार से बेरोजगारों को’ रोजगार दिए जाने या गद्दी छोड़े जाने’ की पुरजोर मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क एवं सेनेटाइजर का भरपूर ख्याल रखा गया।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना था कि सरकार सत्ता में मग्न है और बेरोजगार दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बेरोजगारों के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेरोजगरों को छलने का काम किया है। बीजेपी की  केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर सरकार है उसके बाद भी राज्य मे बीजेपी को चार साल होने को आ गए हैं पर सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध तक नहीं किया।

जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम सरकार को जगाना है। क्योंकि आज युवा बेरोजगार घर मे बैठा है।अगर ये डबल इंजन कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है तो इस सरकार को गद्दी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है।

धरना देने वालों में पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजय गुनसोला, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, लखपति पोखरियाल, कुलदीप पंवार, ममता उनियाल, कौसल्या पांडे, पंकज रतूड़ी, ज्योति प्रसाद भट्ट, लखबीर चौहान आदि शामिल थे।

उधर नरेंद्र नगर विधान सभा के कांग्रेसजनो द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, विरेन्द्र कंडारी पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह राणा, दुर्गा राणा निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष , दिनेश व्यास, दिनेश सकलानी व शहर अध्यक्ष मनवीर नेगी हर्षमणि भट्ट, कोमल दास आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!