अध्यक्ष दीपक जोशी का उत्पीडन न रुका तो सड़कों पर होगा आंदोलन- केशव गैरोला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 11सितम्बर 2020

घनसाली। उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक एवम भिलंगना शाखा के संरक्षक केशव गैरोला ने कहा कि एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री दीपक जोशी का उत्पीड़न न रुका तो कर्मचारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।  

उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन शाखा भिलंगना के कर्मचारियों के द्वारा काली पट्टी बांधकर आज तीसरे दिन भी अपना विरोध जारी रखा । उपजिलाधिकारी आईएएस. श्री संदीप  तिवारी के माध्यम से सरकार को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर तिवारी के द्वारा कर्मचारियों के ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

ज्ञापन में उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन की शाखा भिलंगना के संरक्षक केशव गैरोला एवं शाखा के अध्यक्ष श्री रामस्वरूप जोशी, महामंत्री भगवान सिंह तोपवाल, संगठन मंत्री केशर सिंह रावत , शिक्षक संगठन भिलंगना के ब्लॉक अध्यक्ष श्री महादेव मैठाणी, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह रावत , दर्शन लाल सेमवाल रणबीर रावत,आदि ने अपने संयुक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में कहा है कि यदि यदि एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री दीपक जोशी का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो सभी कर्मचारी सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!