त्रिवेन्द्र रावत कैबिनेट के आज के महत्त्वपूर्ण फैसले

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 सितम्बर 2020

देहरादून। त्रिवेन्द्र रावत कैबिनेट में आज 30 महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर फैसले लिए गए। जिनमें 28 पर मुहर लग चुकी है। 1 बिंदु पर कैबिनेट की उप समिति बनी जबकि एक फैसला वापस हुआ।

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले अहम फैसले इस प्रकार हैं-

उत्तर प्रदेश श्रम नियमावली को उत्तराखंड कैबिनेट ने सुधार को दी मंजूरी।

25 मेगावॉट की सोलर प्लांट को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत युवाओं को देने पर मंजूरी।

उपनल में सभी को नौकरी के खुले द्वार, पहली प्राथमिकता पूर्व सैनिको के परिजनों को ही होगी।

राजकीय महाविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी की अवधि एक साल बढ़ाई गई। 257 शिक्षकों को लाभ।

मेडिकल कालेज में मेडिकल सोशल वर्क सेवा नियमावली को मंजूरी।

उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा नियमावली में संशोधन को मंजूरी।

कृषि एवं उद्यान विभाग के शासन स्तर पर हुआ एकीकरण।

जूना अखाड़ा महादेवी मंदिर के अंतर्गत माया देवी मंदिर और भैरव देवी मंदिर की ऊंचाई बढाये जाने को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

देहरादून के मेहरे गांव में शहीद के नाम पर बनने पेट्रोल पंप में नियमों में दी गयी छूट।

कार्बेट पार्क घूमने आने वालों के लिए एडवांस बुकिंग को किया गया वापिस। एक करोड़ 85 लाख की बुकिंग को वापस करने को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

डार्क विलेज में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार देगी मोबाइल कंपनियों को पैंसे। 40 लाख रुपये प्रदेश सरकार मोबाइल कंपनियों को देगी।

एक्सरे प्राविधिक सेवा नियमावली को मंजूरी

यमनोत्री रोपवे को मैसर्स कम्पनी के साथ विवाद को सरकार ने किया खत्म। खरसाली यमनोत्री रोपवे को सरकार अब बनाएगी पीपीमोड पर।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को शुरू किया गया।

ई बुकिंग करने वाले पर्यटकों को मिलेगी 1000 की छूट। पर्यटक स्थलों पर मिलेगी छूट। 3 दिन रहने पर मिलेगी छूट।

उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2020 को विधेयक लाने पर मंजूरी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!