ब्रेकिंग: सीएम धामी आपदा ग्रस्त क्षेत्र रायपुर कुमालड़ा के दौरे पर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
नई टिहरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में तड़के 2:45 बजे बादल फटने की घटना वाले प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों में लगीं हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की आवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। 
आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!