गढ़ निनाद न्यूज़* 6 सितम्बर 2020
नई टिहरी। देवप्रयाग क्षेत्र में पिछले काफी समय से लोग आदमखोर गुलदार के आतंक से परेशान थे। कल वन विभाग के शिकारी दल के मुखिया जॉय हुकिल ने इस आदमखोर को मार गिराया है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि देवप्रयाग क्षेत्र में लोग लंबे समय से दहशत में थे। कुछ दिन पहले इस आदमखोर ने देवप्रयाग डाक बंगला रोड पर एक विक्षिप्त को निवाला बना दिया था। इससे पहले भी कई लोगों को इस गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से शिकारी दल तैनात था। शनिवार की रात को आखिरकार आदमखोर गुलदार को जॉय हुकिल ने ढेर कर दिया।




