जिलाधिकारी एवं बैंक कर्मियों ने किया पौध रोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 1जुलाई 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय नई टिहरी के पास एसबीआई द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी समेत शाखा प्रबंधक जी आर भट्ट व बैंक के अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से आंवला व देवदार के पौधों का रोपण किया गया।  

जिलाधिकारी ने बैंक शाखा के आसपास साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा की इस मानसून सत्र में जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा, ताकि सूख चुके जल स्रोतों नदी-नालों को पुनर्जीवित किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम (हरेला त्यौहार) के रूप में जनपद सहित पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। जिसमें सभी अधिकारियों,कर्मचारियों, संस्थाओं के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। 

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक अमित सकलानी, रोहित अरोड़ा निदेशक आरसेटी विक्रम सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!