जल जीवन मिशन के तहत अत्यधिक पेयजल संकट वाले गांवों को पहले लाभान्वित करें-मंगेश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*  9 सितम्बर 2020

नई टिहरी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के तहत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न हुई बैठक में हर घर नल योजना के तहत विलेज एक्शन प्लान के उपरांत 50 लाख तक के कुल 112 स्टीमेट पर समिति द्वारा स्वीकृति दी गई। जिसमें से 82 स्टीमेट जल निगम 32 जल संस्थान से संबंधित थे। इसके अलावा 50 लाख से 1 करोड के बीच के 14 योजनाओं से संबंधित स्टीमेट स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु मिशन मोड़ पर हुए अवशेष एस्टीमेट को समय सीमा के भीतर तैयार कर समिति की अगली बैठक में प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद के उन गांव को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा जहां पर पेयजल का संकट अत्यधिक रहता है। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, डीएफओ कोको रोसे व बी के सिंह, अधीक्षण अभियंता अधीक्षण अभियंता जल निगम इमरान अहमद, विधायक प्रतिनिधि टिहरी बेबी असवाल,  ईई टिहरी अनुपम रतन, ईई चम्बा आलोक कुमार, मुनिकीरेती एसएन सिंह, ईई जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, घनसाली अभिषेक कुमार वर्मा, देवप्रयाग राजीव सैनी के अलावा विधायक धनोल्टी, विधायक प्रतिनिधि नरेंदनगर भी वी सी से बैठक में उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!