Ad image

ब्रेकिंग न्यूज: गंगा में बहा युवक, एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2024। आज सुबह आरती भार्गव, पत्नी संजय भार्गव, निवासी गुना, मध्य प्रदेश, तपोवन चौकी पर पहुंचीं और बताया कि वह और उनके साथ कुल आठ लोग मध्य प्रदेश से बेरठ बाबा आश्रम, ब्रह्मपुरी में तीन दिवसीय पूजा के लिए आए थे। करीब सुबह 8:00 बजे उनका भाई, अमन शर्मा (पुत्र निलेश शर्मा, निवासी बदरवास, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश, उम्र 21 वर्ष), गंगा नदी के किनारे था और अचानक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया।

स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ टीम और जल पुलिस द्वारा मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। हालांकि, नदी में अत्यधिक बहाव और अंधेरा होने के कारण खोज अभियान को सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!