उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारी मंच ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 सितम्बर 2020

घनसाली। लोकेंद्र जोशी। तहसील घनसाली में उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारी मंच के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने, सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने, मृतक आंदोलनकारियों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने आदि की मांग की गई है। उपरोक्त सभी मांगों के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संपूर्ण प्रदेश में उत्तराखंड सरकार से लंबे समय से मांग करते चले आ रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र डंगवाल, मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट लोकेंद्र जोशी , डॉक्टर प्रकाश चंद, अब्बल सिंह रावत, गोविंद बडोनी , लक्ष्मी प्रसाद जोशी, पूर्व प्रधान सोहन लाल, दिनेश पैन्यूली आदि शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!