टिहरी गढ़वाल 6 मार्च। Tehri Lake Festival–2026 के अंतर्गत गुरुवार को बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन टिहरी विधायक Kishore Upadhyay ने किया। इस अवसर पर नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और चंबा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और समर्पण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह खेल भी स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए जरूरी हैं। इसी भावना के साथ टिहरी झील महोत्सव इस वर्ष “हिमालयन ओ-2” थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दून सिटी और 14 गढ़वाल राइफल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें 14 गढ़वाल राइफल ने 4–3 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे मुकाबले में गढ़वाल हीरोज ने टिहरी यंग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6–0 से एकतरफा जीत हासिल की।
वहीं तीसरे और रोमांचक मुकाबले में हरियाणा एफसी और आरआरएफसी रुद्रप्रयाग आमने-सामने रहीं। निर्धारित समय तक कड़े मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट में हरियाणा एफसी ने 4–2 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया।
नॉकआउट आधार पर आयोजित इस टूर्नामेंट में हारने वाली तीन टीमों को उनके यात्रा भत्ते (टीए) का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के साथ प्रतिभागी टीमों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और बौराड़ी स्टेडियम में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी।
टिहरी लेक फेस्टिवल: जनरल करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा बौराड़ी स्टेडियम
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



