सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 31 अक्टूबर,2020।
देश को एकता के सूत्र में बांध कर भारत की अखंडता को सुनिश्चित करने वाले लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने क्लेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता व सुरक्षा की शपथ दिलाई। वही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता को अश्रुण्ण रखने का संकल्प भी लिया गया। 
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पूरे जनपद वासियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में विखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केन्द्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरूष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। सरदार पटेल की स्मृति में उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर ईमानदारी, सत्यनिष्ठा व टीम भावन के साथ देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विकास को लक्ष्य बनाकर ईमानदारी व टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। राष्टीय एकता दिवस पर जिला मुख्यालय सहित तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर भी देश की एकता व अखण्डता की शपथ ली गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!