चमोली में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो भाजपा नेताओं समेत तीन की मौत 7 घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 अक्टूबर,2020। 

चमोली। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर रविवार की सुबह जाखणी गांव के दूनाबगड नामक तोक में एक बोलेरो वाहन संख्या यूके-07टीए-5446 अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह वाहन देहरादून से घाट की ओर आ रहा था। वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे। 

आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में लुणतरा निवासी वाहन चालक प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 29 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य सात घायल हुए है। घायलों में लुणतरा निवासी देवासिंह पुत्र पदमसिंह उम्र 65 वर्ष, हर्षवर्धन सिंह पुत्र जयकृत सिंह तथा ग्राम ल्वाणी निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह उम्र 35 वर्ष, महेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह उम्र 40 वर्ष, रीना देवी पत्नी महेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, प्रिंसी पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 12 वर्ष, हंसिका पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 14 वर्ष शामिल है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाट पहुॅचाया गया। सीएचसी घाट में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को श्रीनगर के रेफर किया गया है।

एक अन्य दुर्घटना में चमोली-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर सायं को एक वाहन पीपलकोटी से थाडी दूरी पर भनरेपानी के निकट अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस वाहन दुर्घटना मे दुर्घटना में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के चमोली के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान की मृत्यु हो गयी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दोनों नेताओं की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। रावत ने दुर्घटना में मृत सभी लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!