पर्यटन उद्योग स्वरोजगार का महत्वपूर्ण जरिया है- इवा श्रीवास्तव

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज* 04 अक्टूबर 2020।

नई टिहरी । कोरोना वैश्विक महामारी के कारण प्रभावित पर्यटन उद्योग को सुरक्षित  तरीके से पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि  वर्तमान परिस्थितियों में पर्यटन स्वरोजगार का महत्वपूर्ण जरिया हो सकता है। पर्यटकों के आवागमन को बढ़ाने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतेजाम किये गए है। जिस हेतु जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि जनपद के प्रवेश द्वार भद्रकाली एवं सुवाखोली पर यथावत थर्मल स्क्रीनिंग की कार्रवाई की जाए। थर्मल स्क्रीनिंग में जिस आगंतुक के शरीर का तापमान अधिक पाया जाये केवल उसी आगंतुक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जनपद में बनाए गए हॉटस्पॉट मुनीकीरेती, कौड़ियाला, कोटी कॉलोनी, धनोल्टी, कैम्प्टी व देवप्रयाग में जो पर्यटक सिंप्टोमेटिक पाए जाते हैं, केवल उन्हीं की टेस्टिंग कराई जाए। चेक पोस्टों पर चेकिंग के दौरान पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशानियां एवं जाम की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए। 

उन्होंने कहा कि जनपद में स्थित होटलों में कार्यरत कर्मचारियों की नियमित रूप से सेंपलिंग कराई जाए और शत-प्रतिशत कवरेज पर ध्यान दिया जाए। इसके अलावा जनपद में पर्यटक हॉट स्पॉटों व अन्य दर्शनीय स्थानों पर कोविड की रोकथाम हेतु इंफॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन गतिविधियां संचालित किये जाने के साथ-साथ मास्क वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!