कांग्रेस ने फूंका बंशीधर भगत का पुतला

Govind Pundir
4 Min Read
खबर को सुनें

कांग्रेस ने बनायी 2022 की चुनावी रणनीति, बूथों को मजबूत करने पर दिया जोर

गढ़ निनाद समाचार* 6 जनवरी 2021।

नई टिहरी। आज नई टिहरी हनुमान चौक पर कांग्रेसियों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया।

 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुखिया ही अमर्यादित हो गए हैं  वह अपना  मानसिक संतुलन खो गए हैं । उन्हें नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंद्रा हृदयेश पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर शर्म आनी चाहिए । कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में देवभूमि की माताएं बहने उन्हें जरूर सबक सिखाएगी

पूर्व विधायक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यही भाजपा का असली चेहरा है भाजपा के लोग न माताओं बहनों की इज्जत करते हैं और ना ही अपने मतदाताओं की इज्जत करते हैं । वह हमेशा सत्ता के नशे में चूर रहते हैं जब भाजपा का मुखिया ही इतनी अभद्र भाषा बोल सकता है तो सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता के अंदर कितना शिष्टाचार होगा । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस कृत्य पर माफी मांगनी चाहिए।

पुतला दहन करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा,  पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ,पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

*कांग्रेस ने बनायी 2022 की चुनावी रणनीति, बूथों को मजबूत करने पर दिया जोर*

आज जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में 2022 कई चुनावी रणनीति पर विचार किया गया।

बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी पदाधिकारियों को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने के लिए अभी से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता में आती है और उन्हें जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है । आज देश का किसान सड़कों पर मर रहा है लेकिन भाजपा तमाशा देख रही है

जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि आज प्रदेश का जनमानस अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। नौजवान बेरोजगार है, रोजगार गारंटी में मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ाई गई है और सरकार कोरोना की आड़ में भ्रष्टाचार कर रही है। 

पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा और भिलंगना विकास खंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला ने  कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।

बैठक में सेवादल के जिला अध्यक्ष नरेश बलोदी, चंबा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल , नरेंद्र चंद रमोला, प्रदीप कवि, मान सिंह रौतेला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, साहब सिंह सजवान,  मुर्तुजा बैग ,रामभरोसे राणा, प्रधान नथी सिंह राणा, जोत सिंह नेगी, राजेश रावत ,खुशीलाल ,युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कपिल जोशी, नवीन सेमवाल, सरताज अली, विवेक गुसाईं ,शक्ति प्रसाद जोशी, दीपक चमोली ,अमित चमोली ,अनीश खान आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!