Ad image

भाजपाइयों ने संविधान दिवस के अवसर पर भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़निनाद समाचार* 26 नवम्बर 2020

नई टिहरी। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया। डॉ. अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इस दिवस को *’संविधान दिवस’* के रूप में मनाने के लिए केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया गया था। जिसके चलते प्रत्येक वर्ष  26 नवंबर को संविधान दिवस पर्व के रूप में भारत समेत पूरे संसार में मनाया जाता है।  

वहीं उत्तराखंड में भी आज भाजपा इकाई टिहरी द्वारा संविधान दिवस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया। भाजपा के  जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष शीश राम थपलियाल, सोहन खंडेलवाल वा बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर अंबेडकर जी को याद किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की शपथ ली। रतूड़ी ने कहा कि हमारे देश का संविधान 26 नवम्बर को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया जा रहा है। भारतवर्ष के संविधान निर्मता बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर को उनके महान कार्य का जो सम्मान हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा संविधान दिवस के रुप में दियया गया उसके लिये हम नरेन्द्र भाई मोदी को कोटि कोटि धन्यवाद देते हैं।

भाजपा के मुख्य मीडिया प्रभारी टिहरी डॉ.  प्रमोद उनियाल का कहना है कि आज भारत का संविधान डॉ. अम्बेडकर की देन है। आंबेडकर विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माण और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। 

संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा के उदय रावत,  विक्रम कठैत, गोपीराम चमोली, परमवीर पंवार, ओम प्रकाश भुजवान, रवि शंकर, सोहन चौहान, रोशन लाल आर्य, धीरेन्द्र नेगी, उदय राम नौटियाल, विवेक बधानी आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!