कांग्रेस जनों ने अहमद पटेल को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

संविधान दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

गढ़ निनाद समाचार* 26 नवम्बर 2020

नई टिहरी। टिहरी में कांग्रेस जनों ने राज्यसभा सांसद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा अहमद पटेल जी कांग्रेस पार्टी एक दिग्गज नेता थे उनके जाने से कांग्रेस पार्टी के साथ साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में देश को बड़ी भारी क्षति पहुंची है। वह कांग्रेस के रणनीतिकार ,चाणक्य थे उन्होंने लगभग चार दशक से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। 

इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस पर भारतीय संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी और  26 नवंबर 2011  को मुंबई आतंकी हमले में में  शहीद हुए  सैनिकों को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए । 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप पवार  और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने देश के एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जिससे पूरा देश आज एक माला में पिरोया हुआ है।

जिससे  सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति,विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त हुई है।, तथा संविधान में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुत्व बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज के दिन ,26 नवंबर,1949 को संविधान को अंगीकृत, किया गया है।

संविधान सभा के निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव आंबेडकर जी ने भारत के महान संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन की अथक मेहनत के बाद देश को समर्पित करते हुए भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी को सौपा था।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह पवार ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश व्यास कांग्रेस नेता गंगा भगत सिंह नेगी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल अमित चमोली खुशीलाल रजत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!