कोविड-19 की भेंट चढ़ा गौचर मेला, अवकाश निरस्त

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार*03 नवंबर,2020

चमोली। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 12 नवंबर,2020 (बृहस्पतिवार) को धनतेरस पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। 

पूर्व में जारी स्थानीय अवकाशों की सूची में गौचर मेला हेतु 18 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था परन्तु वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते सार्वजनिक स्थलों पर एहतियात बरतने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखे जाने की अपेक्षा की गई है। 

वर्तमान परिदृश्यों को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय स्तर पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाले पौराणिक सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय पृष्ठभूमि को उजागर करने वाले गौचर मेला का आयोजन किया जाना संभव नही हो पा रहा है।

जिलाधिकारी ने पूर्व में घोषित 18 नवंबर को गौचर मेला अवकाश में संशोधन करते हुए इसके बदले अब 12 नवंबर,2020 को पूरे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!