टिहरी की संघर्ष यात्रा-5

Govind Pundir
1 Min Read
विक्रम बिष्ट
खबर को सुनें

विक्रम बिष्ट

गढ़ निनाद समाचार* 9 नवम्बर 2020

नई टिहरी। विहिप ने सन 2000 में 15 अक्टूबर को आजाद मैदान में टिहरी बांध निर्माण के खिलाफ धरना शुरू किया था। धरना शुरू 

करवाते हुए विहिप प्रमुख अशोक सिंघल ने बांध के खिलाफ अयोध्या जैसा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि गंगा की धारा को बांधने नहीं दिया जाएगा।

इस अवसर पर पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा ने टिहरी बांध को भारतीय संस्कृति और पर्यावरण के  लिए खतरा बताया था। श्री सिंघल ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि गांधीजी से प्रेरित सर्वोदय ही देश में गंगा, गौ रक्षा और 

स्वदेशी के लिए कार्य करते हैं। इसलिए अलग-अलग संगठन होते हुए विहिप और सर्वोदय एक ही धरातल पर खड़े हैं। 23 अक्टूबर तक चला धरना टिहरी के साथ दिल्ली में भी शुरू किया गया।

विहिप नेता इससे पहले आजाद मैदान में गंगा जल हाथ में लेकर बांध ना बनने देने का संकल्प ले चुके थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!