Ad image

एसएसपी श्वेता चौबे की पहल रंग ला रही — कीर्तिनगर पुलिस का विद्यालय में प्रभावी साइबर जागरूकता अभियान

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जनपद में लगातार आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, किंकलेश्वर (चौरास) में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री नैन सिंह चौहान, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया अपराध, साइबर बुलिंग एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के बारे में सरल और व्यावहारिक जानकारी दी।

साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “गौरा शक्ति ऐप” की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने ऐप की आपातकालीन सुविधाओं एवं उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए छात्राओं को इसे डाउनलोड कर नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इसके अलावा कार्यक्रम में यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के दुष्परिणाम तथा शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत करते हुए बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!