Ad image

बुधू- ट्रंप की हार, श्यामा निराश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 2 दिसम्बर 2020

समय से तेज अपने वायुयान की साउंडप्रूफ खिड़की से बुद्धू को किसी के बुकरा-बुकरी रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज कुछ जानी पहचानी महिला की थी। बुधू ने तुरंत ब्रेक लगाये। चतुर नेता की तरह वायुयान ने पलटी खाई । समय के बराबर आकर नीचे देखा सैकड़ों साल पुराने एक महान महल के खंडहर से रोने की आवाज आ रही थी।

 ओह राम जी, पहले तो श्यामा बौ (भाभी) का महल है। जिनका उधार तो बहुत पहले चुका दिया गया था, उधार लेने वालों ने। पर श्यामा बौ मानती ही नहीं। वह मानती है कि उधार अभी बाकी है। श्यामा बौ को अमेरिका के ट्रंप जी से बड़ी उम्मीद थी। ट्रंप जी की अमेरिका वालों पर तो उधारी है ही पूरी दुनिया वालों पर है। भारत पर तो उनकी उधारी की कृपा कुछ ज्यादा ही बरसी है। इसलिए यहां से भी नारे निर्यात किए गए, ‘अबकी बार फिर ट्रंप सरकार!’ इससे भारत को बड़ी आय  हुई।

पीछे से जुगाड़ू – गुंदाडु भी लगे थे। लगे हाथ राज्यसभा का ही जुगाड़ हो जाए। लेकिन बुरा हो अमेरिका वालों का। उन्होंने ट्रंप जी का उधार मार लिया और तो और उस बेकार कमला को भी जितवा दिया। 

 बुधू ने श्यामा बौ को सांत्वना दी है कि इस हार का बदला पश्चिम बंगाल में चुकाया जाएगा। ददु जुट गए हैं। 10-15 साल छोटी ममता दीदी से निपटने के लिए। दिल्ली की महारानी से लेकर हैदराबाद के नए नवाब तक सब हमारे साथ हैं। ये अंदर की बात है कि लाल भी, रंग दे बसंती के साथ है। 

श्यामा बौ कुछ ढाढस बंदा है, जैसे ठुल्लू बाबा की दवा से कोरोना से डरे लोगों को। चलो कोलकाता चलें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!