वार्ड नंबर 09 में मस्ता नेगी ने विजय के साथ किया डोर-टू-डोर संपर्क

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी नगरपालिका में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मस्ता सिंह नेगी ने वार्ड नंबर 09 के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी विजय पाल सिंह कठेत के साथ डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कमल के निशान पर वोट मांगते हुए भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

नेगी ने कहा कि वार्ड नंबर 09 हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है और इस बार भी उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा प्रत्याशी विजय पाल सिंह कठेत को भारी समर्थन मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए भाजपा का अध्यक्ष और बोर्ड चुना जाना अत्यंत आवश्यक है।

इस अभियान में भाजपा के चुनाव संयोजक देवेन्द्र बेलवाल, महामंत्री उदय रावत, राजेन्द्र जुयाल, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, अनीता कंडियाल, अमर सिंह, शीश राम थपलियाल, विद्या नेगी, तौफीक अहमद, चंद्र पाल सिंह परमार, गोपी राम चमोली, अतीक अहमद, विजय राम सेमवाल, सरला नेगी, असगर अली सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!