शैक्षिक भ्रमण पर आए सरपंचों का जिला पंचायत में किया गया सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 15 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। आज जम्मू कश्मीर से आये नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों (सरपंचों) का 36 सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण पर टिहरी पहुंचा। दल में 33  नव निर्वाचित सरपंच, 2 खण्ड विकास अधिकारी और एक मीडिया सलाहकार शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर से आये जिला पंचायत प्रतिनिधियों के दल का जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत टिहरी की ओर से सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ0 धन सिंह रावत, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, राज्य मंत्री संजय नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि आप लोग जम्मू कश्मीर के बारे में क्या सोचते होंगे मैं नही जानता मगर जितना अधिक प्यार हम लोग करते हैं उतना कोई नहीं। उन्होंने पंचायतती राज व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायत प्रतिनिधि सरपंच होता है और हमारे यहां उसे जिला पंचायत सदस्य कहते हैं। कहा कि सरपंच की जिम्मेदारी अहम होती है। हर गांव में नशामुक्ति अभियान चलाएं। अपने गांव में जगह जगह गेट बनाइये उस पर अपना नाम लिखिए की फलां काम फलां सरपंच ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण ने अपने जिले के बारे में दल के सदस्यों को जानकारी दी। समारोह का संचालन करते हुए जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष जयवीर रावत ने विस्तृत रूप से टिहरी के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर डीपीआरओ टिहरी, जिला पंचायत सदस्य रघु सजवाण, जयवीर रावत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संगठन, अपर मुख्य अधिकारी खंडूरी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!