Ad image

हेड कांस्टेबल संदीप कुमार का निधन, पुलिस परिवार शोकाकुल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा में तैनात हेड कांस्टेबल 141CP संदीप कुमार का एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान आज प्रातः 05 बजे निधन हो गया। वे वर्ष 2001 बैच के पुलिस आरक्षी थे और मूल रूप से जनपद हरिद्वार के निवासी थे।

दिनांक 10 फरवरी 2025 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बुराड़ी, नई टिहरी ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

दिवंगत कर्मी के निधन पर समस्त पुलिस परिवार शोकाकुल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!