Ad image

सुगंधित तेल युक्त पादपों से सुगंधित तेल निकालने का दिया प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सुगंधित तेल युक्त पादपों से सुगंधित तेल निकालने का दिया प्रशिक्षण

गढ़ निनाद समाचार*31 दिसम्बर 2020

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में एक प्रगतिशील किसान श्रीमती ज्योति मारवाह, दुग्गल विला, मसूरी के यहाँ सुगंधित तेल युक्त पादपों से सुगंधित तेल निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा0 विनीत कुमार, वैज्ञानिक-जी तथा परियोजना अन्वेषक एवं डाॅ0 प्रदीप शर्मा, रसायन विज्ञान एवं जैव पूर्वेक्षण प्रभाग, व0अ0स0 के दल एवं श्रीमती ज्योति मारवाह द्वारा कपूर के पेड़ की पत्तियों तथा शाखाओं से सुगंधित तेल निकालकर उस तेल को अलग करने की विधि के बारे में बताया व सिखाया गया। 

तत्पश्चात मसूरी वन प्रभाग की डीएफओ कहकशा नसीम द्वारा किसानों को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्ता तथा उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान डा0 विनीत कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि यह परियोजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रभाग, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित की गई है जिसका ध्येय किसानों को सुगंधित तेल वाले पौधे उगाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा इससे सुगंधित तेल निकालकर अपनी आजीविका में बढ़ोतरी करना है। 

प्रशिक्षण में किसानों ने अति उत्साह से प्रतिभाग किया एवं तेल निकालने की बारीकियों को समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम में श्रीमति ज्योति मारवाह द्वारा अपने व्याख्यान में सभी कृषकों को सुगंधित तेल युक्त पादपों को उगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि ऐसे कई पादप किसान अपनी कृषि भूमि के अनुपयोगी स्थानों में उगा सकते हैं जैसे कि खेत की मेढ़, साईड वाल इत्यादि। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई किसानों ने प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम में श्री अश्वनी कुमार, श्री सुशील भट्टाराई, श्री अनिल कुमार, श्री आशुतोष एवं मसूरी वन प्रभाग के वन रक्षक भी मौजूद रहे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!