ऋषिकेश में गंगा में डूबे युवक समेत अन्य की खोज जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 20 अप्रैल । एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने गढ़ निनाद को बताया कि मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला के पास गंगा में नहाने गए एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया।

उन्होंने बताया कि चार युवक दोपहर करीब 2:00 बजे ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर व्यासी के समीप गंगा नहाने गए थे। गंगा में नहाते समय एक युवक आदित्य कुमार (23 वर्ष) पुत्र अजय कुमार निवासी सनवर्षा, थाना सनवर्षा जिला सीतामढ़ी, बिहार गंगा में कुछ आगे बढ़ा तो तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। कुछ दूर तक बहने के बाद वह लहरों में ओझल हो गया।

उसके तीन अन्य साथियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

एक और घटना में नीम बीच के पास गत दिवस एक युवक के डूबने की सूचना सामने आई है। वह दिल्ली के विकास विहार में निवास करता था और अपने पड़ोसी के साथ यात्रा पर था। उसका नाम रवि पुत्र गौरव नाथ वर्मा है, जो ऋषिकेश में गंगा नदी में नहाते हुए डूब गया। एस डी आर एफ टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!