Ad image

ओबीसी के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि में बढ़ोत्तरी पर जताई खुशी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 10 जनवरी 2021

नई टिहरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि में बढ़ोत्तरी करने पर खुशी व्यक्त की। एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गो को मुख्यधारा में लगाने के लिए निरंतर सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार और संगठन की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पार्टी कार्यालय में एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान की अध्यक्षता में आयोजित संगठन की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि कांग्रेस ने एससी के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने एससी, एसटी के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की धनराशि को 11 करोड़ से बढ़ाकर 60 करोड़ कर दी है। जिससे आने वाले दिनों में छात्रों को शिक्षा मिलने में आर्थिक मदद मिल सकेगी। 

जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि वर्तमान में एससी समाज के सबसे ज्यादा सांसद, विधायक से लेकर पंचायत प्रतिनिधि भाजपा से ही चुने गए हैं। जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान छात्रवृत्ति में घोटाला होने के कारण एससी के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब उम्मीद है कि जल्द ही छात्रवृत्ति मिलने शुरू हो जाएगी। 

उन्होंने मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ केंद्र, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और भाजपा की रीति नीतियों को जनता के बीच पहुंचाकर 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। 

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि शंकर, जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, महामंत्री रोशन लाल आर्य, प्रेम लाल टम्टा, शीशराम थपलियाल, डा. प्रमोद उनियाल, राकेश लवली, चंद्रमोहन जोगेला, सोहन चौहान, दर्शन लाल, विनोद लाल, नरेश कुमाईं आदि मौजूद उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!