अर्जुन भंडारी बने उत्तराखंड बार काउंसिल के नए अध्यक्ष एवं रंजन सोलंकर उपाध्यक्ष

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 25 फरवरी 2021। 

नैनीताल। बृहस्पतिवार को संपन्न हुए उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव परिणामों की घोषणा की गई है। अध्यक्ष पद पर अर्जुन भंडारी एवं उपाध्यक्ष पद पर रंजन सोलंकर निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्वाचित सदस्य पहली बार इन पदों की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए होगा। 

मतदान प्रक्रिया में बार काउंसिल के सभी 20 निर्वाचित सदस्यों एवं एक मनोनीत सदस्य प्रदेश के महाधिवक्ता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रहे श्रीनगर के अर्जुन भंडारी को 12 जबकि पराजित प्रत्याशी देहरादून के योगेंद्र तोमर को 9 मत मिले। 

वहीं उपाध्यक्ष पद पर देहरादून रंजन सोलंकी निर्विरोध निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 

चुनाव की प्रक्रिया में बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह सहित हिमानी जोशी, ललित मोहन जोशी, जितेंद्र कुमार, महेश उपाध्याय, अनुभव श्रीवास्तव, सुरेश कुमार व श्रीकांत आदि कर्मियों ने योगदान दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!