बौराड़ी सेक्टर 5 बी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का विशाल आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जून । विश्व शांति और सद्भावना की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से बौराड़ी सेक्टर 5 बी रतूडी भवन (संत निरंकारी भवन के निकट) में 18 जून से 26 जून तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण महायज्ञ का आयोजन स्थानीय क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।

कलश यात्रा का आयोजन 18 जून को सुबह 10 बजे जानकी मंदिर गणेश चौक बौराड़ी से कथा स्थल तक किया जाएगा। यह यात्रा धार्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र और उमंगमय बनाएगी। कथा के दौरान भक्तजन विशेष रूप से मां राजराजेश्वरी एवं सेमनागराज की दिव्य डोली के दर्शन कर सकेंगे। यह एक अद्वितीय अवसर होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक साबित होगा।

आप सभी भक्तजन इस पावन अवसर पर सपरिवार आमंत्रित हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का है, बल्कि समाज में शांति, सद्भावना और एकता को बढ़ावा देने का प्रयास भी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!