अध्यक्ष राज्य किसान आयोग उत्तराखंड ने किसानों की आय दोगुनी करने के दिए टिप्स

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 03 फरवरी 2021

नई टिहरी। राज्य किसान आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर) राकेश राजपूत ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला कार्यालय सभागार में किसानों की आय दोगुनी करने के लिये मुख्य रेखीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत श्री राजपूत ने जिला मुख्यालय के नजदीक बुडोगी गांव में सेब की पौध का रोपण भी किया। 

बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी रेखीय विभागों ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। राजपूत ने कहा कि फलोद्यान के दृष्टि गत पहाड़ी जनपदों में उद्यान विभाग की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए अधिकारियों को समर्पण भाव से कार्य करते हुए काश्तकारों से वन टू वन कॉन्टेक्ट में रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कृषि विभाग को उन्नत किस्म के बीज व खाद काश्तकारों को समय पर उपलब्ध कराने होंगे ताकि काश्तकार ससमय फसल की बुआई कर सके। 

उन्होंने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय से उत्पाद की विपणन चैन में सुधार करने के निर्देश दिए है ताकि काश्तकारों को और अधिक मुनाफा मिल सके। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला,  मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ डीके तिवारी, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह, गोविंद रावत व पशुपालन, कृषि, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!