सीएम आज चमोली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

चमोली * 03 फरवरी,2021।

मा॰ मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज जनपद चमोली भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री 03 फरवरी को प्रातः 10ः55 बजे हेलिकाप्टर से अस्थायी हेलीपैड दुर्मी पहुँचकर दुर्मी में आयोजित कार्यक्रम में प्रति भाग करेंगे। इसके बाद 12.10 बजे दुर्मी से प्रस्थान कर 12ः20 बजे गोपेश्वर स्पोर्टस स्टेडियम हैलीपैड पहुचेंगे और पीजी काॅलेज गोपेश्वर के जिम हाॅल में अपराह्न 12ः30 से 1ः30 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद 2.05 बजे डिग्री काॅलेज में जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। अपराह्न 2ः10 बजे पुलिस मैदान गोपेश्वर में स्व0 श्री दिनेश जोशी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। 

इसके बाद बाद अपराह्न 3 से 4 बजे तक क्लेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेगें। सायं 4.10 से 425 बजे तक पहाड़ी संग्रहालय व सांइस पार्क का अवलोकन/निरीक्षण करेंगे और सांय 4.35 बजे स्पोर्टस स्टेडियम गोपेश्वर से हेलीकाप्टर से जनपद रुद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!